Loading...

अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत; RAF जवानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाया

अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत; RAF जवानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाया

Follow us

Share

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी (Firecracker Factory Fire ) में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 10 घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की 5 से अधिक गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। वास्त्रल में रैपिड एक्शन फोर्स का कैंप है। धमाके के बाद फैक्टरी में लगी भीषण आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही घायलों लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। आग की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार, महमूदपुरा में मेहुल डोडिया नामक एक व्यक्ति ने पटाखा फैक्ट्री चला रखी थी। यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी। शनिवार दोपहर उसमें अचानक आग लगी जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 8 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महापौर बोले, झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी फैक्ट्री

अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट एवं मनपा के आयुक्त बच्छा निधि पानी भी मौके पर पहुंचे हैं। महापौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई। आग की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लाइसेंस रद्द, फिर भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री

संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रद कर दिया गया था इसके बावजूद अवैध तरीके से इसका संचालन हो रहा था। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आरएएफ जवान सबसे पहले बचाव कार्य के लिए पहुंचे थे।

Advertisement

फायर ऑफिसर बोले, आग पर काबू पाया

चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया की सूचना मिलते ही फायरफाइटर घटनास्थल पर पहुंचे। आग पूरी तरह बुझा दी गई है और हादसे में जख्मी हुए लोगों को लोग अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।