Loading...

आमिर खान को तीसरी शादी पर लॉरेंस गैंग की धमकी, कहा-सबक सिखाएंगे, पोस्ट में श्रीगंगानगर की घटना का भी जिक्र

आमिर खान को तीसरी शादी पर लॉरेंस गैंग की धमकी, कहा-सबक सिखाएंगे, पोस्ट में श्रीगंगानगर की घटना का भी जिक्र

Follow us

Share

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। इस बार उनके चर्चाओं में बने रहने का कारण उन्हें लॉरेंस गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से धमकी मिलना है। जी हां, आमिर खान को तीसरी शादी (Aamir Khan 3rd Marriage) करने पर लॉरेंस गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस गैंग ने अभिनेता की 5 जुलाई को हुई गौरी स्प्रैट से शादी को लव जिहाद (Love Jihad) बताया है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को लॉरेंस गैंग की तरफ से एक लेटर और ऑडियो नोट जारी किया गया है। पत्र में लिखा है- ‘हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।’ हालांकि अभी तक मुंबई पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं आमिर खान की टीम की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है।

लॉरेंस गैंग के पोस्ट में श्रीगंगानगर की घटना का भी जिक्र

लॉरेंस गैंग ने अपनी पोस्ट में आमिर खान के अलावा श्रीगंगानगर की घटना का भी जिक्र किया है। पोस्ट में लिखा- जय श्री राम, जय सिता राम। मैं आरजू बिश्नोई (Aarzoo Bishnoi) और टायसन बिश्नोई (Tyson Bishnoi Lawrence Bishnoi Group) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश मैं लव जिहाद के नाम पर आमिर खान (Aamir Khaan) जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे है। हम इस कृत्ये को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। हमारा हमारे भाई-बहनों और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे है इनकी हम सांसे दबा लेंगे और साथ ही में ये जो श्रीगंगानगर राजस्थान में ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है। इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमे से कुछ दरिंदों को बचा रहे है। हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उसमे एक परसेंट भी शामिल है और कानून से बच गया। उसको तो हम सजा देंगे ही पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे है, तुरंत इसमें दखल अंदाजी देनी बंद करदो। नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है। थोड़ी इंसानियत दिखाओ। हमारे जो 2 भाई शहीद हुए है परवेश (parvesh) और हिमांशु (himanshu) आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान जाया नहीं जाने देंगे। दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। भगवान आप दोनों भाइयो की आत्मा को शांति दे। जय श्री राम।

लव जिहाद के आरोप पर आमिर ने सफाई दी थी

इधर, आमिर खान के तीसरी शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। इस पर एक्टर ने रेडिफ के साथ बातचीत में इन आरोपों पर आमिर ने कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’ आमिर ने कहा- ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’

Advertisement

5 जुलाई को आमिर खान ने की थी तीसरी शादी

बता दें कि अभिनेता आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।