Loading...

देश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, यूपी के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, यूपी के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Follow us

Share

नई दिल्ली/जयपुर। देशभर में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी (Bangal Ki Khadi) में बने नए सिस्टम (Weather System) की वजह से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले एक हफ्ते में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के आधे से ज्यादा हिस्से फिर बादल छाए दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश का सबसे ज्यादा असर बिलासपुर में देखने को मिला। यहां 20 साल बाद बाढ़ जैसे हालात बने हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांवों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड हुई। बाढ़ से अब तक सवा लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इधर, यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया।

मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण 19 जुलाई से प्रदेशभर में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर समेत 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

मानसूनी बारिश से यूपी में हालात बिगड़े

यूपी में मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। गोरखपुर में बीती रात से शनिवार सुबह तक जोरदार बारिश हुई। 6 घंटे में करीब 110 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। सड़कें तालाब बन गईं। गलियों, कॉलोनियों में पानी भर गया। कार-बाइकें आधी डूब गईं और घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा, सुबह से बरेली, आगरा, लखीमपुर समेत 15 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत 20 शहरों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। ऐसे में बारिश का सिलसिला अब जारी रहेगा। ऐसे में लोग सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

Advertisement

राजस्थान में मानसून ब्रेक

राजस्थान में अब भी मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 10 जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन तेज बरसात का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई को बाड़मेर बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर, कोटा और अलवर में हुई है। वहीं श्रीगंगानगर सहित 4 जिलों में अब भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से मानसून एक्टिविटी फिर से शुरू हो सकती है। राज्य में 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य भागों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।