Loading...

आमिर खान-गौरी एक-दूसरे के हुए; 61 साल की उम्र में रचाई तीसरी शादी, मुकेश अंबानी सहित ये लोग पहुंचे

आमिर खान-गौरी एक-दूसरे के हुए;  61 साल की उम्र में रचाई तीसरी शादी, मुकेश अंबानी सहित ये लोग पहुंचे

Follow us

Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं। 61 साल की उम्र में आमिर ने अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी करके उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया है। दोनों ने आज यानी (5 जुलाई) को घर पर रजिस्टर मैरिज की है। शादी समारोह में कम ही लोग शामिल हुए, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा चुनिंदा करीबी दोस्त हैं। शादी की तैयारियां कई दिनों से की जा रही थीं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। शादी में मुकेश अंबानी, आशुतोष गोवारिकर के अलावा आमिर खान के कुछ और करीबी लोग भी शादी में मौजूद रहे।

आमिर खान ने रजिस्टर मैरिज की

आमिर खान की तीसरी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर रजिस्टर्ड मैरिज करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच में आमिर की तीसरी पत्नी गौरी का बेटा भी मौजूद है। वहीं आमिर की बाईं तरफ उनका बेटा आजाद नजर आ रहा है। आजाद के पीछे मां जीनत बैठी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। शादी के बाद आमिर और गौरी की आंखों में खुशी से आंसू छलक उठे। नई जिंदगी की शुरुआत करके दोनों काफी ज्यादा खुश हैं। आमिर और गौरी के परिवारवाले और करीबी दोस्त-रिश्तेदार भी उनकी खुशियों का हिस्सा बने। परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। दूल्हा-दुल्हन आमिर-गौरी को हर तरफ से प्यार और बधाइयां मिल रही हैं।

जानें-कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।

किरण राव हैं आमिर की दूसरी पत्नी

आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। दोनों फिल्म ‘लगान’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं थीं। किरण राव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपने बेटे आजाद खान का स्वागत किया था। साल 2021 में दोनों ने तलाक लिया। अब दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं।

Advertisement

कब हुई आमिर की पहली शादी?

रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी थीं। आमिर खान जब 20 साल के थे तब रीना से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर घर वाले इसके खिलाफ थे। दोनों ने छिपकर 1986 में कोर्ट मैरिज की। आमिर और रीना ने साल 1993 में जुनैद खान का स्वागत किया। उन्होंने 1997 में आयरा खान का स्वागत किया। परिवार को वक्त ना दे पाने की वजह से 2001 में रीना आमिर को छोड़कर चली गईं। साल 2002 में दोनों का तलाक हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।