Loading...

देश में मानसून का रौद्र रूप; पहाड़ी इलाकों में जनजीवन प्रभावित…जानें राजस्थान सहित इन राज्यों के मौसम का हाल

देश में मानसून का रौद्र रूप; पहाड़ी इलाकों में जनजीवन प्रभावित…जानें राजस्थान सहित इन राज्यों के मौसम का हाल

Follow us

Share

IMD Weather Rainfall Update In India : नई दिल्ली/जयपुर। मानसून ने एक बार फिर से देश में रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवा स्थगित करनी पड़ी है और देहरादून के जौलीग्रांट हवाईअड्डे से चार उड़ानों को दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा है।

हिमाचल-उत्तराखंड में कई सड़कें बंद

हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से शिमला, मनाली और धर्माशाला में 50 से अधिक सड़कों को भारी नुकसान होने से यातायात बाधित हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून-बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में बारिश हो रही है। उत्तराखंड में बारिश से देहरादून में रिस्पना नदी उफान पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ऋषिकेश में राफ्टिंग पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है।

एमपी में तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार एमपी में मानसून आगे बढ़ रहा है। बुधवार को सागर, भोपाल संभाग के कई जिलों से होता हुआ मानसून आगे पहुंचा। भोपाल के अनुसार, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में गुरुवार को मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिन तक अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। 3 जुलाई को धार और बड़वानी, 4 जुलाई को खरगोन में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून लखनऊ पहुंच गया है। यह अयोध्या, बदायूं, मेरठ और लखनऊ से होकर आगे बढ़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटे में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून के असर से बुधवार को वाराणसी, प्रयागराज समेत 25 शहरों में बारिश हुई। वहीं गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर समेत 30 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है।

Advertisement

राजस्थान की सीमा पर पहुंचा मानूसन

मानसून बुधवार को राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में इसके एंट्री करने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर सहित कई जिलों में बुधवार रात से रुक-रुककर बरसात हो रही है। हवा में ठंडक और घने बादलों के कारण गर्मी और उमस में भी कमी आई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं आगामी तीन दिन अंधड़ की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवा सक्रिय होने से मानसून की गति और बढ़ी है। यह अब राजस्थान की सीमा तक आ गया है। इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है। बता दें कि देश में अब तक 26 राज्यों को कवर कर लिया है। अब दिल्ली और राजस्थान को छोड़ पूरे देश में मानसून पहुंच गया है।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम के 6 जिलों में 46,938 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि 3,809 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है। धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़ और चिरांग जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन जिलों के 10 राजस्व सर्किलों के 221 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।