Loading...

कहां खड़ी थी सिया? केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का…दोनों को लोहगढ़ किले ले जाकर पुलिस ने सीन रीक्रिएट कराया

कहां खड़ी थी सिया? केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का…दोनों को लोहगढ़ किले ले जाकर पुलिस ने सीन रीक्रिएट कराया

Follow us

Share

Pune Murder Case : पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहगढ़ फोर्ट पर हुई केतन विशाल अग्रवाल (26) की मौत के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस ने रविवार को केतन को लोहगढ़ किले से गिराने का सीन रीक्रिएट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए पुलिस सुबह 6.30 बजे दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। टीम करीब 2.30 घंटे किले पर रही। DSP गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया गोयल के बताए घटनाक्रम के आधार पर पूरी वारदात को दोबारा दोहराया गया। इसके लिए पुलिस ने केतन अग्रवाल के बराबर वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया, ताकि घटना की परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके।

सीन रिक्रिएशन की कि गई वीडियो रिकॉर्डिंग

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के तहत लोणावला पुलिस आज सुबह दोनों आरोपियों सिया और चेतन के साथ लोहगढ़ किले पर पहुंची। जहां हत्या की पूरी घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के दिन घटनास्थल पर क्या-क्या हुआ था और किस आरोपी की क्या भूमिका थी? पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।

पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था फोर्ट

सीन रिक्रिएशन के चलते आज लोहगढ़ किले को आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से किसी भी पर्यटक या अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आज घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया है। इसमें आरोपियों ने हमें बताया है कि घटनास्थल पर किस तरह से यह पूरी घटना हुई। वे किस रास्ते रूट से वहां गए थे, उन्होंने कैसे-क्या किया, यह सब बताया गया है। इन सभी चीजों को कवर कर लिया गया है और उसका पंचनामा तैयार किया गया है।’

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी सिया

वहीं, केतन के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कई ऐसे आरोप लगाए गए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। एफआईआर के मुताबिक, सिया गोयल पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी। परिवार के अनुसार, सिया छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और अक्सर केतन से झगड़ा करती थी। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 4 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा रद्द होने के बाद सिया काफी नाराज हो गई थी और लगातार वहां जाने की जिद कर रही थी। परिवार का आरोप है कि सिया ने इसी यात्रा को लेकर केतन पर दबाव बनाया था।

Advertisement

पुणे के किले से गिरकर मंगेतर की मौत

गौरतलब है कि पुणे की सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल के साथ 18 जून को लोहगढ़ (पुणे) किले पर घूमने गई थी। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।