Loading...

पंजाब में काल बनी पिकअप, डेरा ब्यास जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, सड़क हादसे का भयानक मंजर देखकर लोगों की कांप गई रूह

Top News Trending Now देश राज्य

Follow us

Share

ममदोट/फिरोजपुर। पंजाब के ममदोट में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी ट्राले से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु डेरा ब्यास जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मृतकों में 5 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह हादसा पंजाब में फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के जंगा वाला मोड़ पर हुआ।

डेरा ब्यास जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में कई श्रद्धालु डेरा ब्यास दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब सुबह 6:30 बजे जंगा वाला मोड़ पर पिकअप की ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। लोग उछलकर आगे के शीशे से टकराए और सड़क पर गिरते गए। एक के बाद एक आठ लाशें बिछ गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिंद्रा पिकअप गाड़ी में खचाखच लोग भरे हुए थे। ये सभी डेरा ब्यास जा रहे थे। इस बीच ट्राले वाले की आंख लग गई थी और गाड़ी गलत साइड थी। पिकअप वाले को लगा कि ट्रॉला गलत साइड आ रहा है तो उसने गाड़ी हल्की मोड़ ली। इसी दौरान अचानक ट्राले वाले की आंख खुल गई और उसने तुरंत अपनी गाड़ी सीधी कर ली। इसी दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए। लोगों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सड़क हादसे का भयानक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। बड़ी मुश्किल से लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर रास्ता साफ करवाया।

Advertisement

पिकअप में 30 लोग थे सवार

वहीं हादसे के बाद सामने आया कि पिकअप में करीब 30 लोग बैठे थे। गाड़ी की छत और फर्श के बीच में एक विभाजन कर लोगों को भरा गया था। इसके अलावा गाड़ी के पीछे भी लकड़ी के फट्टे लगाकर उसे बढ़ाया गया था और एक सीढ़ी लगा दी गई थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।