Loading...

जयपुर में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, कबाड़ के गोदाम में खून से लथपथ मिला शव

Follow us

Share

मनोहरपुर/ जयपुर। राजधानी जयपुर के मनोहरपुर इलाके में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। वे सोमवार रात कबाड़ गोदाम में खून से लथपथ मिले थे। परिवार वालों का आरोप है कि गला व हाथ की नस रेतकर उनका मर्डर किया गया है।

कबाड़ के गोदाम में मिला शव

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मनोहरपुर कस्बा निवासी रामावतार असवाल उर्फ पप्पू (52) की हत्या की गई। मनोहरपुर बस स्टैंड के पास उनका कबाड़ का गोदाम है। वे सोमवार रात को गोदाम पर थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति गोदाम पर आया था। वह धारदार हथियार से गला रेतकर भाग गया। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिवार वालों को चिंता हुई। जब परिवार के सदस्य गोदाम पहुंचे तो होश उड़ गए। लहूलुहान रामावतार गोदाम में पड़े थे। उन्हें निम्स हॉस्पिटल ले जाकर पुलिस को सूचना दी गई। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना पर धरने पर बैठे ग्रामीण

बीजेपी नेता की हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले परिवार वालों के साथ थाने के सामने इकट्‌ठे हो गए थे। पुलिस ने गोदाम और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। धरने में विधायक मनीष यादव और भाजपा नेता उपेन यादव सहित कई नेता शामिल हुए। शाम को एडीएम राजेंद्र सिसोदिया व प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने 5 दिन में हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासन ने रामावतार के परिजन को संविदा पर नौकरी, डेयरी बूथ के आवंटन का प्रस्ताव भेजने और 7 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। एडिशनल एसपी ने कहा- चार टीमें बनाई गई हैं। हत्यारे की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश के चलते हत्या होना सामने आ रहा है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।