Loading...

सूर्या हत्याकांड में बोले CM योगी, कहा-दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी, एनकाउंटर में ढेर असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, SDM ने ढोल बजवाकर नोटिस चिपकाया

Follow us

Share

Ghaziabad Surya Chauhan Murder  Case: गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपका दिया। प्रशासन ने ढोल बजवाकर लोगों को नोटिस चस्पा करने की जानकारी दी। नोटिस में कहा गया है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को सूर्या की मां से मुलाकात कर उन्हें एक लाख की मदद दी। सोम ने कहा, खोड़ा में एक-एक आदमी ने 50- 50 मकान खरीद रखे हैं। कहां से पैसा आया है, इसकी जांच होगी। जिहादी भूल गए हैं कि प्रदेश में किसकी सरकार है। जिहादियों का ठीक से फन दबा दिया जाएगा। यदि किसी ने पलायन कराने की कोशिश की, तो उसी का यहां से पलायन करा दिया जाएगा।

सीएम योगी बोले-दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोस्ती के नाम पर हिंसा और छुरेबाजी जैसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं। सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद की यह घटना बेहद दुखद है और इसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को सही संस्कार और दिशा देने में असफल रहते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

आधी रात दफनाया असद का शव

वहीं एकाउंटर में मारे गए असद का शव रविवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने बताया कि असद के चाचा की मौजूदगी में शव को दफनाया गया। हालांकि, पुलिस ने सिक्योरिटी कारणों से जगह और समय का खुलासा नहीं किया।

खोड़ा में एक सड़क का नाम होगा सूर्या

खोड़ा नगर पालिका के चेयरमैन पति और पूर्व विधायक सपा नेता अमरपाल शर्मा ने कहा- नगर पालिका की तरफ से परिवार के सदस्य को तुरंत नौकरी दी गई। मुखिया के तौर पर बड़े भाई को नौकरी दी जाएगी। अगर घर पर किसी तरह का टैक्स लगता होगा, वो सम्पूर्ण माफ होगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। जिससे किसी सड़क या चौराहे के नाम सूर्या के नाम पर होगा। उन्होंने कहा- सूर्या के साथ यह बहुत ही दुखद घटना हुई है। इस घटना की निंदा की जाती है।

Advertisement

क्या था मामला

दरअसल, 28 मई बकरीद के दिन मोहम्मद असद ने सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गिराया था। रविवार सुबह 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी असद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस को इसकी भनक लग गई। जैसे ही पुलिस आरोपी को पकड़ने आरोपी ने तो उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार असद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने मामले में साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का पांचवां आरोपी अब भी फरार है। हत्या के पांचवें दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।