Loading...

JEE Advanced 2026 परिणाम जारी, दिल्ली जोन के शुभम कुमार रहे टॉपर, कट-ऑफ 2026 में 18 अंकों की हुई बढ़ोतरी

Follow us

Share

JEE Advanced 2026 Result : नई दिल्ली। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 56,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालिफाई की है, जिनमें 10,107 लड़कियां भी शामिल हैं। इस साल आईआईटी दिल्ली जोन से शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में टॉप किया है, उनके कुल 330 मार्क्स आए हैं। उसके साथ ही आईआईटी दिल्ली जोन से ही कबीर छिल्लर और जतिन चाहर टॉपर लिस्ट में शामिल हैं।

जेईई एडवांस 2026 परिणाम में टॉप 3 में कौन-कौन?

आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए हैं। वहीं, कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपर्स आईआईटी दिल्ली जोन से हैं।

कैसा रहा इस बार का परिणाम?

इस साल परीक्षा में कट ऑफ बढ़ गया है, इसमें बीते साल 2025 से 18 अंक की बढ़ोतरी हुई है और ये 92 हो गई है। वहीं सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ में जनरल कैटेगरी के 8 अंक बढ़े हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक अनुसार परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65 फीसदी पास हुए हैं। 187389 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 1,79,694 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जिनमें 10,107 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

ऐसे देखें परिणाम

पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘JEE Advanced 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी स्क्रीन पर JEE Advanced 2026 Scorecard दिख जाएगा।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
जेईई एडवांस्ड एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को बीटेक, इंटीग्रेटेड कोर्स और ड्यूल डिग्री जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से लॉग इन करना होगा।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, क्वालिफाई करने की स्थिति, ऑल इंडिया रैंक (AIR), विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, श्रेणीवार रैंक तथा कटऑफ संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।

Advertisement

इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जो पहले जेईई मेन परीक्षा में सफल होते हैं और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। जेईई एडवांस्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी के साथ-साथ कुछ अन्य प्रमुख संस्थानों में भी प्रवेश का अवसर मिलता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।