Loading...

दिल्ली में दिखा तबाही का मंजर, 5 मंजिला इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत

Follow us

Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत गिर गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की एक कैंटीन थी। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। पुलिस और बचाव दलों ने अब तक करीब 12 लोगों को बाहर निकाला है। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं।

दिल्ली CM ने किया घटनास्थल का दौरा

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सहदुलाजाब इलाके में हुए बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

युद्धस्तर पर चल रहा बचाव अभियान

बता दें बीते दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर इस घटना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना से मैं बेहद चिंतित हूं। NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियां आपस में तालमेल बिठाकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, इस इमारत में छात्र कैसे काम कर रहे थे? हो सकता है कि कुछ लोग अभी भी वहां फँसे हों। यह कम से कम 5 मंजिला इमारत थी। 3 लोगों को बचा लिया गया है। मेरी मौसी अभी भी वहां फंसी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को हादसे की सूचना शाम 7:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।