Loading...

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दावा- असद ने बकरीद के दिन स्टूडेंट को बुलाया, दोस्तों ने घेरकर चाकू से मार डाला

Follow us

Share

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी मोहम्मद असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। रविवार सुबह 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी असद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस को इसकी भनक लग गई। जैसे ही पुलिस आरोपी को पकड़ने आरोपी ने तो उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फिलहाल, एनकाउंटर में ढेर असद के घर पर ताला लगा हुआ है। परिवार के लोग फरार हैं। बाहर पुलिस तैनात है। असद का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा हुआ है।

बाहर भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने थाना खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। असद ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार असद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। असद से एक पिस्टल और पिस्टल बरामद की गई है।

यह खबर भी पढ़ें – ‘बकरा हलाल होते देखा है?’ बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने युवक को चाकू से गोद डाला

मां बोली, आरोपी की लाश की फोटो दिखाओ

वहीं आरोपी के एनकाउंटर पर सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने कहा- असद की लाश की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है। बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए।गौरतलब है कि बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या यादव की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इस घटना का CCTV भी सामने आया था।

सूर्य की हत्या के बाद दो समुदायों से जुड़े होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। सूर्या के घर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंचे और नारेबाजी की। इसके चलते सूर्या के घर के बाहर RRF और पुलिस की तैनाती की गई है। बाजार बंद करा दिया गया है। वहीं, असद का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। परिवार के लोग फरार हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा सुबह 9 बजे सूर्या के परिवार से मिले। उन्होंने कहा- प्रदेश में किसी अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाएंगे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें – बांदीकुई मॉब लिचिंग मामला, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

डिप्टी CM बोले, हत्यारों को बख्शेंगे नहीं

सूर्या यादव की हत्या के बाद शव को लेकर शनिवार को 10 घंटे हंगामा चला था। हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए थे। परिजन ने सूर्या का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने देर शाम परिवार को समझाकर अंतिम संस्कार करवाया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था- हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम योगी ने शनिवार देर शाम गाजियाबाद समेत 8 जिलों के अफसरों के साथ बैठक की थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।