Loading...

जयपुर में मंदिर गई युवती से हैवानियत, 3 आरोपियों ने बंधक बनाकर किया सामूहिक दुषकर्म

Follow us

Share

जयपुर। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। आए दिन दुष्कर्म, छेड़छाड़ और हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। कई घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। वहीं अब राजधानी जयपुर में एक युवती से सामूहिक दुषकर्म का मामला सामने आया है। मंदिर गई युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 23 मई को युवती अपने परिचित के साथ मंदिर गई थी। दोनों पहाड़ी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपी वहां आ गए। युवती के साथी की पिटाई कर उसे बंधक बना लिया। फिर सुनसान जगह पर तीनों ने युवती से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपियों उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने बताई आपबीती

युवती जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर शाम को घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद 24 मई को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। शुरुआत में युवती ने बदनामी के डर से रिपोर्ट देने से इनकार किया था। लेकिन समझाइश और पहचान गोपनीय रखने के आश्वासन के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता का मेडिकल करवाकर पुलिस ने टीमें गठित की। इसके बाद तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों में एक होमगार्ड का जवान भी है।

आरोपियों ने बनाया वीडियो

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कुछ अन्य महिलाओं के भी संदिग्ध वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने बताया कि मंदिर जाने दौरान जब युवक-युवती साथ में बैठे थे। इसी बीच तीनों युवकों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने दोनों को घेर लिया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।