Loading...

कुरान पढ़ने मदरसा गई थी बच्ची, घर से 200 मीटर दूर मिला शव… कश्मीर में 12 साल की मासूम से हैवानियत

Trending Now Top News देश राज्य

Follow us

Share

Budgam Rape and Murder Case : बड़गाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। शनिवार को लापता हुई बच्ची का शव रविवार को उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में मिला। पुलिस ने बताया कि बच्ची शनिवार शाम को जिले के गलवानपोरा इलाके से लापता हो गई थी।पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन चलाया। बच्ची का शव सोमवार सुबह मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे रेप और मर्डर का मामला माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे कश्मीर घाटी में गुस्से और गम का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के गलवानपोरा गांव की रहने वाली थी। वह शनिवार शाम करीब 4 बजे मदरसे के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन चलती रही और रविवार सुबह उसका शव एक नजदीकी खेत में मिला।

घर से 200 मीटर दूर मिला बच्ची का शव

बडगाम एसएसपी हरि प्रसाद केके ने बताया कि पहली नजर में यह मामला दुष्कर्म और हत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिला है और मेडिकल तथा कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

कुरान भी लेकर गई थी बच्ची

मृत बच्ची के मामा ने बताया कि जब उन्होंने शव देखा तो बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान थे और शव का कुछ हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी आबादी वाले इलाके में बच्ची का अचानक गायब हो जाना बेहद डरावना और चिंताजनक है। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने बताया कि बच्ची अपने साथ कुरान भी लेकर गई थी, जो बाद में घटनास्थल के पास मिली। लोगों ने दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Advertisement

सीएम और राज्यपाल ने की घटना की निंदा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली है। उन्होंने कहा कि जब छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं, तो समाज को आत्ममंथन करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मरोज सिन्हा ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस की नेता और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।