Loading...

बांदीकुई में विकास ने पकड़ी रफ्तार, सीवरेज लाइन डालने का सर्वे शुरू, इस महीने ही पूरा होगा कार्य

Follow us

Share

बांदीकुई।  राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई में सीवरेज लाइन डालने का सर्वे शुरू, इस महीने ही पूरा होगा कार्य बांदीकुई। बांदीकुई शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। बांदीकुई में सीवरेज लाइन डालने का सर्वे काम शुरू हो गया है। ये कार्य इसी माह पूरा होने की उम्मीद है। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी, जिसके बाद सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू हो सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बांदीकुई और बसवा के लिए सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम की घोषणा की थी। ये घोषणा विधायक भागचंद टांकड़ा की मांग पर की गई थी।

इस घोषणा के बाद शहर में सर्वे कार्य शुरू किया गया है। एक कंपनी द्वारा शहर के सभी 40 वार्डों और मुख्य बाजारों में ये सर्वे किया जा रहा है। इसमें गलियों और मोहल्लों की चौड़ाई, संकरे मार्ग और सीवरेज लाइन बिछाने की व्यवहार्यता का आकलन किया जा रहा है। सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि ये कार्य इसी माह पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीवरेज लाइन डालने के लिए नक्शा तैयार किया जाएगा और इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। कुछ स्थानों पर हुए सर्वे में सामने आया है कि सीवरेज लाइन बिछाने में कोई विशेष परेशानी नहीं होगी।

नगरपालिका जेईएन भोलू सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम की भी घोषणा की है। इसके तहत, नगरपालिका उन स्थानों की पहचान करेगी, जहां बरसात के दिनों में पानी भर जाता है और उसके निकास के लिए योजना तैयार करेगी।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।