Loading...

देशभर के 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, 19वें रोजगार मेले में क्या बोले PM मोदी

Follow us

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली। देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी की।

इससे पहले, पीएम मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा- सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्हें मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें रोजगार मेले में युवाओं को 61 हजार जॉब लेटर बांटे थे।

अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला

प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। वहीं साल 2025 में 11 लाख का आंकड़ा पूरा हुआ था।

पीएम मोदी की रोजगार मेले को लेकर बड़ी बातें

युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 5 देशों की इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ बातचीत की। हमारी विस्तृत चर्चाएं और बैठकें हुईं। हर जगह, मैंने लगातार एक बात महसूस की, दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है।

Advertisement

नीदरलैंड की यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, जल, कृषि और उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) पर चर्चा हुई। स्वीडन में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार में सहयोग पर कई चर्चाएं हुईं। नॉर्वे के साथ, हरित प्रौद्योगिकी और समुद्री सहयोग पर चर्चा आगे बढ़ी है. UAE के साथ रणनीतिक, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी साझेदारी पर महत्वपूर्ण समझौते हुए. इटली के साथ, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर समझौते हुए। इन सभी समझौतों से भारत के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।