Loading...

तमिलनाडु में 717 शराब दुकानें बंद होंगी! केरलम में बढ़ेगी आशा वर्करों सैलरी, नई सरकार वाले 3 राज्यों में बदलाव

Follow us

Share

नई दिल्ली। हाल ही में देश के पांच राज्य असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए। जिनके परिणाम 4 मई 2026 को देश के सामने आ गए। चुनावों में भाजपा ने तीन राज्यों में सरकार बना ली है। वहीं कांग्रेस पार्टी केरल में 10 वर्ष बाद चुनाव जीतकर सत्ता में आई है। इधर, तमिलनाडु में अभिनेता सी जोसेफ विजय की 2 साल पहले बने पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर हैरान कर दिया।

बंगाल से तमिलनाडु और केरलम तक नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही एक के बाद एक कई फैसले लिए है। तीनों सरकार प्रशासनिक और सियासी, दोनों स्तरों पर खुद को अलग दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। सीएम सी जोसेफ विजय ने जहां अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। वहीं बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

तमिलनाडु के सीएम विजय ने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। सीएम विजय रोजाना सुबह सचिवालय पहुंचकर शाम तक रुकते हैं। सीएम का काफिला अलग लेन से गुजरता है, बाकी लेन में आवाजाही नहीं रुकती। इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की है। सरकार ने हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने का निर्देश दिया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही 21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं राज्यभर में मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड के 500 मीटर दायरे में आने वाली 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

केरलम में बढ़ेगी आशा वर्करों सैलरी

केरलम में यूडीएफ की वीडी सतीशन सरकार ने सचिवालय व मंत्रियों के आवासों तक आम लोगों की पहुंच आसान कर दी। मंत्रियों को ऑफिस और घर दोनों जगह लोगों से मिलना होगा। इसके अलावा केरलम सीएम के काफिले में अब सिर्फ दो वाहन रखे गए हैं। मंत्रियों के सरकारी आवासों का लग्जरी रेनोवेशन नहीं होगा। सिर्फ जरूरी बदलाव ही किए जाएंगे। नए मंत्री पिछली सरकार में खरीदी लग्जरी गाड़ियों से दूरी बना रहे हैं।
केरलम सरकार में 15 जून से KSRTC बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर।
आशा वर्करों का मानदेय 3 हजार बढ़ाकर 12 हजार महीना।
आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्री-प्राइमरी टीचर, कुकिंग स्टाफ और हेल्पर के वेतन में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी।
केरलम में सीनियर सिटिजन के लिए एक खास मिनिस्ट्री बनाई जाएगी।
कैबिनेट बैठकों के बाद साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग की परंपरा फिर शुरू की गई है। पिछली सरकार में यह बंद हो गई थी।

Advertisement

बंगाल में महिलाओं को निशुल्क बस सेवा

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने वीआईपी मूवमेंट व सरकारी कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं में बदलाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने काफिले को छोटा रखने और अनावश्यक एस्कॉर्ट कम करने को कहा है। मंत्रियों और अधिकारियों को फील्ड विजिट के दौरान सड़कें खाली कराने या लोगों को रोकने से बचने की सलाह दी गई है। विधानसभा कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट होगा। एक जून से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में वंदेमातरम् अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

बंगाल में पहली बार बनीं BJP सरकार

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए। बंगाल के इतिहास में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। शुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।