Loading...

उमराह पैकेज बुक कराने से पहले सावधानियाँ

धार्मिक

default-image

Follow us

Share

पिछले अंकों में छपे लेखों में आपने पढ़ा कि उमराह क्या है, उमराह क्यों करना चाहिए, और उमराह का पैकेज बुक कराते वक़्त टिकट के बारे में क्या-क्या जानकारी ले लेनी चाहिए।

आज हम बात करते हैं वीजा के बारे में। सऊदी सरकार ने वीज़ा के कानून इस साल बहुत सख्त कर दिए हैं।अब वीजा सिर्फ उन्हीं लोगों का लग रहा  है, जिनकी होटल बुकिंग पहले से कन्फर्म है। होटल बुकिंग का बुकिंग रेफ़्रेन्स नंबर सऊदी सरकार के नुसुक ऐप पर लगने के बाद ही वीज़ा का काम शुरू होता है। मतलब ये है कि सऊदी सरकार से मंजूरी प्राप्त होटल में बुकिंग होने के बाद ही वीज़ा लग सकता है। कई लोग वीज़ा लगवाने के लिए बुकिंग रजिस्ट्रेशन नंबर किसी और होटल का देते हैं और लोगों को रुकवा किसी और होटल में देते हैं I जब वहाँ होटल में छापा पड़ता है तो वीज़ा लगवाते समय जो होटल बताया था, उसमे नहीं रुके होने की वजह से हाजी को होटल से बाहर निकाल कर होटल पर जुर्माना लगा देते हैं और हाजी को परेशानी का सामाना करना पड़ता है। इसलिए जब भी उमराह की बुकिंग करवायें इस बारे में पूछे कि वीज़ा जिस होटल का लगेगा उसी में रुकेंगे या नहीं।

सऊदी सरकार से अधिकृत वीज़ा कम्पनी से ही वीज़ा लगवाया जा सकता है । कई बार शनिवार, रविवार या त्यौहार के दिन बैंक की छुट्ठी होने के कारण और जुम्मे की छुट्ठी सऊदी अरब में होने की वजह  से भुगतान वक़्त पर नहीं पंहुच पाता और वीज़ा लगने से रह जाता है या 100-200 रुपए वीज़ा सस्ता लगाने के लालच में वीज़ा ऐसी जगह में लगवाते हैं जिनका रियाल में बैलेंस नहीं होता और बैलेंस पहुँचते – पहुँचते बहुत  देर हो चुकी होती है और सारी परेशानी हाजी को झेलनी पड़ सकती है। कई बार ऐसा भी होता है कि सस्ते के चक्कर में वीज़ा कम्पनी के हाजी दूसरे होटल में पकडे गये और वीज़ा कम्पनी को सऊदी सरकार ने बेन कर दिया। अब हुआ यह कि वीज़ा का पैसा जमा करा दिया कंपनी बेन हो गयी। लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि दुबारा जमा करवाकर दूसरी कंपनी से वीज़ा लगवा लें। अब बेन खुलने का इन्तेज़ार करते हैं तब तक फ्लाइट उड़ने का दिन आ जाता है और हाजी उमराह पर जाने से रह जाते हैं I इसलिए हमेशा उमराह पैकेज ऐसी जगह बुक करवायें जो बुकिंग रेफ़्रेन्स नंबर वाले होटल में ही हाजी को रुकवाते हो तब आप धोखा धड़ी से बच सकते हैं।

Advertisement

कई बार सऊदी सरकार का वीज़ा ऐप धीरे काम करता है या ऑरिजिनल पासपोर्ट सेंड टू एम्बेसी लिखा आ जाता है जिसकी वजह से भी वीज़ा में वक़्त लग सकता है। इसलिए उमराह पैकेज ऐसी जगह बुक करवायें जो वीज़ा आपको उड़ान की तारीख़ से पहले ही दे दे। एक बात हमेशा याद रखिये कि सस्ता उमराह पैकेज कभी अच्छा नहीं होता, और अच्छा उमराह पैकेज कभी सस्ता नहीं होता।

आज के लिए बस इतना ही, बाकी अगले हफ्ते इंशा अल्लाह। खुदा हाफ़िज़ !

अब्दुल हमीद मंसूरी (8952937611)

मालिक उमराह ट्यूर ऑफ़ इंडिया

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।