Loading...

टॉप-10 वांछित सूची में शामिल 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

सुकेत 

Follow us

Share

3 साल से जाली नोट मामले में था फरार

डॉ. तोहिद

सुकेत  (रॉयल पत्रिका) । दयाराम बैरवा चेचट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मंडाना के जाली नोट प्रकरण में तीन साल से फरार चल रहा 10  हजार रुपए का इनामी अपराधी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी कमल यादव पुत्र दयाराम, जाति अहीर, निवासी जाख थाना सुसनेर जिला आगर मालवा (म.प्र.) को थाना चेचट पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना ने बताया कि आरोपी मंडाना थाना क्षेत्र के प्रकरण में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उसे टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल किया गया था। विशेष टीम ने आरोपी की गतिविधियों, उसके रिश्तेदारों और नज़दीकी लोगों पर लगातार निगरानी रखी। आरोपी बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। कभी जैसलमेर इलाके में तो कभी मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में छुपकर रहा, लेकिन पुलिस की पैनी नज़र से बच नहीं पाया। आखिरकार टीम ने उसे आगर मालवा से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि जनवरी 2023 में थाना मंडाना पुलिस ने जाली नोट प्रिंटिंग प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली करेंसी, प्रिंटर और पेपर बरामद किए थे। पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह में कमल यादव भी शामिल है, जो तभी से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और वृत रामगंजमंडी के पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम के सुपरविजन में चलाया गया। थाना चेचट के थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बनी टीम में हैडकॉन्स्टेबल जोगेंद्र सिंह, कानि. रामकिशोर, दिनेश कुमार, राजेंद्र, सुरेन्द्र मीणा और सूर्यप्रकाश शामिल रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।