Loading...

ब्राइट फ्लॉवर्स सैकण्डरी स्कूल के छात्रों का मॉडल मैकिंग में तृतीय स्थान आया

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। ब्राइट फ्लॉवर्स सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खण्डेलवाल कॉलेज, शास्त्री नगर, जयपुर में 17 सितंबर 2025 को हुये मैजिक बस इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा Safe Vibrant and Healthy Public Spaces (SVHPS) कार्यक्रम के अन्तर्गत मॉडल मैकिंग एवं प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रोग्राम में विविध नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शहरी विकास एवं नियोजन प्रणालियों में युवाओं की भूमिका को समझने एवं अपने अनुभवों को साझा करने का मौका मिला। उक्त प्रोग्राम में जयपुर के लगभग 30 से 35 राजकीय व निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा 10 एव 11 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम में ब्राइट फ्लॉवर्स सैकण्डरी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र व छात्राओं द्वारा एक प्रोजेक्ट बनाया गया जिसके बारे में अलिशा बानो द्वारा समझाया गया। प्रोग्राम में सभी 30 से 35 स्कूलों में से ब्राइट फ्लॉवर्स सैकण्डरी स्कूल का तृतीय स्थान आया जिसके लिये स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिका को सम्मानित किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।