अपनी क्षमताओं को पहचाने- डॉ. बी.सी बधाल
चौंमूं (रॉयल पत्रिका)। चौंमूं के कस्बे स्थित टारगेट एजुकेशन पॉइंट में आज गर्ल्स हॉस्टल कैम्पस में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जेट आइसीएआर की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं के लिए मोटिवेशनल सेमिनार- 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण डॉ. भागचंद बधाल (सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर) रहे। इस मौके पर बी.सी ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा कृषि शिक्षा में सफल होने के बारे में जानकारी दी उन्होंने बच्चों से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की एवं बच्चों को किताबें वितरित की उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास नहीं है। जिससे वो सफल नहीं हो रहे हैं तथा मल्टीमीडिया के दुरुपयोग के बारे में भी उन्होंने बताया इस दौरान उनका अतिथियों व टारगेट के निदेशक सुरेन्द्र कुमार खीचड़ ओर ग्रामीणों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विधार्थी, टारगेट के सभी विद्यार्थी, स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार खीचड़, हरिसिंह निठारवाल, कांस्टेबल सीताराम चौधरी, सुनिल यादव, सुरज्ञान कुमावत, कविता चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन सुरेन्द्र कुमार खीचड़ ने किया की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
