Loading...

सांचौर में भारतमाला परियोजना के ठेकेदार-मजदूरों का धरना शुरू

सांचौर

Follow us

Share

समय से भुगतान न मिलने पर कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। भारतमाला परियोजना के पैकेज 4,6 और 7 में कार्यरत मजदूर, छोटे कामगार और सब ठेकेदार धरने पर बैठ गए है। उनका आरोप है कि उन्हे लम्बे समय से भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि प्रोजेक्ट के मुख्य ठेकेदार लक्ष्मी इंफ्रास्ट्रकर एण्ड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बार-बार आश्वासन देने के बावजुद बकाया भुगतान नहीं किया है। इन मजदूरों और कामगारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लक्ष्मी कम्पनी के आग्रह पर अपने संसाधनों का उपयोग करके काम पूरा किया गया। लक्ष्मी इंफ्रास्ट्रकर एण्ड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने 17 जुलाई 2025 को एक बैठक में वादा किया था। कि मजदूरों का भुगतान 25 जुलाई तक और शेष बकाया का 50 प्रतिशत भुगतान 10 अगस्त तक कर दिया जाएगा। हालांकि ये वादे पूरे नहीं किए गए। इसके बाद प्राधिकरण ने बिना कोई भुगतान किए ही परियोजना का काम अन्य उप ठेकेदारों को सौंप दिया। जिससे श्रमिकों में असंतोष और बढ़ गया। इस समस्या को लेकर 4 अगस्त 2025 को सभी श्रमिकों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा था। शांतिपूर्ण धरने और दो दिन के अनशन के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से 13 अगस्त को न्यूनतम 2-0 प्रतिशत भुगतान किया गया था। उसी दिन लक्ष्मी इंफ्रास्ट्रकर एण्ड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पुलिस निरीक्षक झाब की मौजूदगी में लिखित आश्वासन दिया था कि शेष भुगतान 21 अगस्त 2025 को तक कर दिया जाएगा। लेकिन 3 अक्टूबर 2025 तक भी किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है। उग्र आंदोलन करने की चेतावनी:- मजदूरों ने कहा कि कम्पनी द्वारा बार-बार तारीखें बदलकर गुमराह किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है और वो मानसिक व आर्थिक तनाव से गुजर रहे है। वे मांग कर रहे है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लक्ष्मी कम्पनी इस मामले की तत्काल जिम्मेदारी लें और बकाया भुगतान की गांरटी दें। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि अब भीसमाधान नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन और उग्र करेगें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।