Loading...

बाल सुधार गृह की तलाशी, 17 मोबाईल फोन मिले  

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)।  बीजु जार्ज जोसफ पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय ने बताया की बाल सम्प्रेषण गृह सेठी कालोनी जयपुर मे विधि से संघर्षरत बाल अपचारियो को निरुद्ध किया जाता है तथा बाल अपचारियो को सुधार के प्रयास किये जाते है। बाल सुधार गृह मे बालको द्वारा लगातार मोबाईल फोनो का उपयोग करने की लगातार शिकायते मिल रही थी जिसको मध्यनजर रखते हुये थानाधिकारी ट्रांसपोर्टनगर की थाना स्तर पर अतिरिक्त जाप्ता उपलब्ध करवाया जाकर गोपनीय तरीके से 24 सितम्बर 2005 को तकनीकी सहायता तथा एच. एच.एम.डी एवं डी.एस.एम.डी तथा अन्य उपकरणो की सहायता ली जाकर योजनाबद्ध तरीके से अलग अलग टीमो का गठन किया जाकर बाल सम्प्रेषण गृह अधीक्षक सुनील भार्गव तथा मौजूद कर्मचारियो के साथ बाल सम्प्रेषण गृह सेठी कालोनी में तलाशी ली गयी। जिसमे अलग अलग कम्पनियो के कुल 17 मोबाईल फोन व 06 मोबाईल चार्जर व 02 ईयर फोन मिले। जिनको कब्जा पुलिस लिया जाकर जप्त किया गया तथा प्राप्त मोबाईलो का विशलेषण एवं जांच शिवदयाल सहायक उपनिरीक्षक के जिम्मे की गयी। जांच जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।