Loading...

बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी मुसलमानों में

पटना

Follow us

Share

जब तक मुसलमानों की बीच लीडरशिप पैदा नहीं होगी तब तक हालात नहीं बदलने वाले हैं

पटना । जनस्वराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर शर्मा ने कहा है कि बिहार में मुसलमान सबसे ज्यादा गरीब हैं। दलितों से ज्यादा गरीब है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक मुसलमानों के बीच से लीडरशिप पैदा नहीं होगी, जब तक मुसलमानों के हालात नहीं बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश और भाजपा गठबंधन का हारना तय हैं। भाजपा को 40 प्रतिशत हिंदू ही पसंद करते हैं। जबकि देश में 80 प्रतिशत हिंदुओं की जनसंख्या है, यदि 40 प्रतिशत हिंदुओं जो भाजपा को पसंद नहीं करते हैं, को 20 प्रतिशत मुसलमान समर्थन दे दें तो भाजपा की बैसाखी पर टिकी नीतीश सरकार का पतन हो जाएगा। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बिहार में एम वाई समीकरण है। उन्होंने कहा यह समीकरण केवल वही है जहां मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। जहां मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में है वहां यादव, राजपूत, कुर्मी, ब्राह्मण और दलित भाजपा को वोट देता है और मुसलमान उम्मीदवारों को वोट नहीं देते है। बिहार में एम वाई समीकरण मुसलमानों के साथ दिखावा है। इसलिए मुसलमानों को बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा के लिए एवं रोजगार के लिए स्वराज पार्टी को वोट देना चाहिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।