Loading...

सांचौर को जिला बनाने की मांग शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

सांचौर

default-image

Follow us

Share

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। सांचौर को पुन: जिला बनाने की मांग को लेकर शिवसेना (उद्धव) जालौर इकाई ने जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सांचौर,बागोड़ा, चितलवाना,रानीवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने सांचौर को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जालौर मुख्यालय से सांचौर की दूरी 150 किलोमीटर है सीमांत वह अंतरिक क्षेत्रो के लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए भी लंबी यात्रा करनी पड़ती हैं गुजरात सीमा से लगे इस संवेदनशील इलाके में आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य शिक्षा सिंचाई कानून व्यवस्था की दृष्टि से जिला स्तरीय ढांचा अनिवार्य बताया गया है ज्ञापन में बताया कि बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से प्रभावित इस क्षेत्र में त्वरित राहत एवं बचाव के लिए स्थानीय जिला संस्था होनी चाहिए, प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि सांचौर से जिला दर्ज़ा हटाए जाने के बाद लगातार बाजार बंद स्कूल बंद और जन आंदोलन से जनता का असंतोष सांफ़ झलकता है शिव सेवा ने चेताया की राजनीतिक करणों से आमजन को दंडित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में बताया कि सांचौर को तत्काल प्रभाव से जिला घोषित किया जाए। सांचौर के नेहड़ क्षेत्र से जालौर जिले की दूरी अधिक है जिसकी वजह से प्रतिदिन लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाकर नहीं पहुंच पाते हैं जल्दी ही कार्य हो सांचौर जिला होने से आमजन को सुचारू सेवा मिल सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।