विद्यालय में 30 वाटर कैम्पर भेंट किए गए
इंसानियत एकता सेवा समिति ने इंसानियत का फर्ज निभाया
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर रविवार को इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में वाटर कैम्पर भेंट किए गए। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि विद्यालय में 30 वाटर कैम्पर की आवश्यकता थी, जिसको समिति द्वारा पूरा किया गया। इस दौरान रियाज अहमद खान, डॉ शाहरुख खान, जाफर खान, सलमान खान, आमीन खान, वसीम अली, मो. रफीक राजगढ़िया, इमरान बी खान, असलम खान, सुलेमान मनिहार, यूसुफ खान, जुबेर खान, निरंजन कुमार, रतनलाल, अजीज खान, शाहिद खान, महबूब खान, शाहरुख मनिहार आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य नियाज मोहम्मद ने समिति का आभार जताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
