अब तक 100 से ज्यादा निकाह करवा चुका फाउंडेशन
12 अक्टूबर को तीसरी बार होगा 25 जोड़ो का सामूहिक निकाह
– दूल्हा दुल्हन से लिया जाएगा मात्र एक रुपए
मोहम्मद यासीन
पाली (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक संस्था मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति पाली की और से पाली में तीसरी बार मात्र एक रुपए में आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 25 जोड़ो का एक साथ निकाह करवाया जाएगा। जिसके तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का आगाज किया गया। अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर ने बताया कि इस सामूहिक सम्मेलन में दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों से मात्र एक रुपए लिया जा कर निकाह करवाया जा रहा है। जिसमें अब तक 25 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। समिति के प्रवक्ता मोहम्मद खालिद कादरी ने बताया कि महंगाई के इस जमाने में सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन से अल्पआयवर्ग परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए काफी राहत मिलती और आसान तरीके से निकाह का आयोजन हों रहा है और कई परिवार लाभांवित हो रहे है। समिति द्वारा वर्ष 2023 से अब तक 100 से ज्यादा शादियां मात्र एक रुपए में करवाई जा चुकी है। इसी कड़ी में आगामी 12 अक्टूबर को हैदर कॉलोनी स्थित साल वाले बाबा दरगाह परिसर में 25 जोड़ो का सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी जयपुर मुख्य अतिथि रहेंगे तथा पाली के गणमान्य नागरिक व ओलमाए किराम विशिष्ट अतिथि रहेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों में कमेटी के अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर, संयोजक जाकिर गौरी, चांद मोहम्मद संजरी, शकील अहमद नागौरी, जहिर अली मकरानी, सत्तार पठान, इकबाल भाई मोयल, इंसाफ अली साता वाले, हसन चौहान, वाहिद खान,इंसाफ सोलंकी, अकरम खिलेरी, रईस सोलंकी, अफजल पठान, अशरफ खान, अरबाज खान अज्जू, परवेज अंसारी, आरिफ नवीन, रफीक सोलंकी, सलीम फ्रूट वाले, गुड्डू भाई, फकीर मोहम्मद चढ़वा, वाहिद खान, यासीन सबावत, अय्यूब सुलेमानी, रफीक सोलंकी,अनवर हुसैन सोजत, रफीक भाटी, इकबाल भाटी, फारूक रंगीला, हाजी मोहम्मद सोलंकी, असगर कुरैशी, सैयद अबूबकर, सदाकत अंसारी, फिरोज सामरिया, नादिर अंसारी, इमरान जोया, गौस मोहम्मद, इस्माइल गौरी, जावेद जिलानी, नौशाद KGN, सलीम कुरैशी, इस्लामुद्दीन मोयल, हुसैन अजमेरी, वसीम भाटी, फैजान पठान, वसीम अल्फ़ाज़, फिरोज खिलेरी, मोहम्मद साजिद, समीर खान मोयल, आदि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
