Loading...

रकमा हॉस्टल, लाइब्रेरी बनाएगा

अजमेर

Follow us

Share

रकमा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अजमेर जिला कार्यकारिणी से की चर्चा

अजमेर (रॉयल पत्रिका)। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (ऱकमा) प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद 21 सितम्बर 2025 को अजमेर पहुंचे। अजमेर शरीफ दरगाह में ज़ियारत करने के बाद अजमेर मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। उसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष मनशेर खान के साथ संगठन के बारे में चर्चा की भविष्य में होने वाले रकमा के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की दिनांक 28 सितंबर 2025 को जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासमिति की मीटिंग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। जयपुर में हॉस्टल एवं लाइब्रेरी की शुरुआत संगठन द्वारा जल्द ही की जाएगी इस बाबत 28 सितंबर की मीटिंग में विधिवत  घोषणा की जाएगी। रकमा द्वारा प्रत्येक जिले में इसी प्रकार के सम्मान समारोह बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हर महीने आयोजित किया जा रहे हैं पिछले रविवार को इसी तरह का एक सम्मान समारोह चूरू में भी आयोजित किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री जनाब राजेंद्र राठौड़ साहब मुख्य अतिथि थे और उसमें लगभग 550 बच्चों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में अक्टूबर माह में जालौर में भी एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया जा रहा है जिसमें हमारा संगठन प्रतिभावान बालकों को सम्मानित करेगा। इसी कड़ी में प्रदेश स्तर पर दिसंबर माह में एक प्रदेश लेवल का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान बालकों को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष अतीक अहमद के साथ जयपुर से मोहम्मद हबीब  खान प्रदेश महासचिव रहमतुल्लाह, प्रदेश कोषाध्यक्ष इमरान खान, प्रदेश प्रवक्ता एवं हाजी गुलाम रसूल मंसूरी, प्रदेश सचिव मौजूद सभी ने मिलकर संगठन के बारे में अजमेर टीम के साथ विस्तृत चर्चा की और भविष्य में संगठन को मजबूत करने के लिए और हर कदम उठाने की बात कही।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।