भाजपा शहर मंडल ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
बारां (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में जारी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा बारां शहर मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अगुवाई एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम बैरवा सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक ब्रह्मानंद शर्मा जयपुर संभाग सह प्रभारी संजीव भारद्वाज, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, भाजपा नेता राकेश जैन, प्रधान मोरपाल सुमन, सेवा पखवाड़ा सह संयोजक मुकेश केरवालिया आदि नेताओं की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की पीएम मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सेवा कार्यों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी के अंतर्गत रविवार को प्रात 7:00 बजे शहर के चार मूर्ति चौराहा स्थित रेलवे स्टेशन परिसर मे भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक बत्रा, गोविंद सिंह चौहान, सुरेंद्र गालव, निर्मल माथोडिया, श्रीकृष्ण मेहता, देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी, पृथ्वीराज मीणा, पुनीत माहेश्वरी, विद्यारतन जयंत, योगेश गोढ़, निकलेश शर्मा, वरुण अजमेरा, चेतन बैरवा, रामेश्वर शर्मा, द्वारका प्रसाद प्रजापति, रमेश मीणा, मनोज प्रजापति, विजेंद्र नागर, भगवती बैरवा, अजय यादव, सियानंद मेहरा, गणेश लोधा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
