Loading...

भाजपा 14 करोड़ सदस्यों के साथ बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली

Follow us

Share

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि भगवा पार्टी 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिनमें से दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के देश भर में 240 लोकसभा सदस्य, लगभग 1,500 विधायक और 170 से ज्यादा विधान परिषद सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने विगत 11 वर्षों में काम और जवाबदेह सरकार की राजनीति की है, जबकि पिछली सरकारों में काम न करने की राजनीति थी और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। वे घोषणापत्र में किए गए वादों को भी भूल गए। सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

यहां पार्टी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”भारत में 20 राज्यों में राजग की सरकारें हैं और 13 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। हम देश की सबसे बड़ी प्रतिनिधि पार्टी हैं। हम एक ऐसी पार्टी से आते हैं जिसका एक वैचारिक आधार है।” उन्होंने कहा कि पार्टी के वादे के अनुसार, अनुच्छेद 370 को हटाया गया, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, सीएए और वक्फ अधिनियम में संशोधन किए गए और तीन तलाक को समाप्त किया गया। भारत, जो अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दर स्लैब को घटाकर देश को एक उपहार दिया है।

जेपी नड्डा ने बताया लक्ष्य:-

उन्होंने कहा, ”हमारा रक्षा निर्यात सात गुना बढ़ गया है। हम चिकित्सा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत अब 92 प्रतिशत मोबाइल फोन का उत्पादन और निर्माण कर रहा है।” आंध्र प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमरावती में विकास कार्यों के लिए 15,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। आंध्र प्रदेश में आईआईटी और आईआईएम जैसे कई संस्थान स्थापित किए हैं। पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह एक निष्कि्रय सरकार थी। उन्होंने कहा, ”वह एक कुशासन वाली सरकार थी। वह भ्रष्टाचार से भरी हुई थी। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार विकास की ओर अग्रसर है।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।