Loading...

भाजपा की डबल इंजन सरकार बार बार उड़ा रही संविधान की धज्जियां- धर्मेंद्र राठौड़

अजमेर

Follow us

Share

अजमेर (रॉयल पत्रिका)। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने रविवार 14 सितम्बर को अजमेर के गांधी भवन चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ भाजपा के किए प्रदर्शन पर निशाना साधा और इस प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया को जारी बयान में भाजपा के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए और उन्हीं को कठघरे में खड़ा कर दिया। राठौड़ ने  कहा कि विपक्ष के सवालों और मुद्दों से भाजपा के नेता व कार्यकर्ता डरे हुए है बौखलाए हुए है, जो कभी राज्यपाल के बचाव में आ जाते है तो कभी चुनाव आयोग के पक्ष में खड़े हों जाते है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आज हमारे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाया, वो निंदनीय है। विधानसभा में कैमरे लगाने का मतलब साफ जाहिर है, विधायकों की जासूसी करना है। इसमें भाजपा का विरोध प्रदर्शन क्यों, इसका मतलब साफ है मोदी सरकार व डबल इंजन की सरकार बार बार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संवैधानिक पद पर है और लगातार भाजपा के नेता की तरह काम कर संवैधानिक पद की गरिमा को तार तार कर रहे है, एक दिन पहले फॉयसागर रोड पर जो अतिवृष्टि से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए जो चेक व नगद राशि वितरित की है, इसमें तमाम भाजपा के नेता व कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे और उनकी मौजूदगी में चेक व नगद राशि का वितरण किया गया। राठौड़ ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भाजपा पार्टी के नहीं है, वें संवैधानिक पद पद बैठे है, तो भाजपा उनकी पैरवी में कैसे उतर सकती है, यह भी बड़ा सवाल है, आज भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भी ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने अपने भाजपा नेता के लिए प्रदर्शन किया हो। देश में ऐसे हालत पैदा होने पर ही लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार बार संविधान व लोक तंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आदि कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर विधानसभा में कैमरे लगाने का विरोध किया और कैमरे लगाने पर सवाल उठाए है, कैमरे किस मद से लगाए और कैमरे क्यों लगाए। स्पीकर के पास कंट्रोल रूम क्यों स्थापित किया है, उसकी स्थिति स्पष्ट करे।

चेक व नगद वितरण की सूची करे सार्वजनिक-

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से हंस पैराडाइज समारोह स्थल में एक दिन पहले बोराज तालाब की पाल टूटने से प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए जो चेक व नगद राशि वितरित की है, उसे सार्वजनिक किए जाने की बात कही, ताकि सबको पता चल जाए कि किसको कितनी राशि मिली है। क्योंकि एक दिन पहले महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर  नगद व चेक वितरण व उनके सर्वे पर सवाल उठाए थे और लोगों से भेदभाव किए जाने की बात कही थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।