शायर इदरीश राज खत्री अध्यक्ष बने मंसूर अकादमी का हुआ गठन
अब्दुल मन्नान को सचिव चुना गया
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर चूरू के मशहूर शायर मंसूर चूरूवी की स्मृति में क्षेत्र में साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए शनिवार को मंसूर एकेडमी चूरू का गठन किया गया। नगरश्री के सचिव श्यामसुंदर शर्मा की अध्यक्षता में राणाजी के नोहरे में आयोजित बैठक संस्था के गठन, संविधान और प्रस्तावित गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ शायर इदरीश राज खत्री को अध्यक्ष, अब्दुल मन्नान मजहर को सचिव, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी इस्मायल खान को कोषाध्यक्ष एवं साहित्यकार कुमार अजय को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर मख्दूम अहमद मख़्दूम, इमरान अहमद, दीपक कामिल, मुबारक अली भाटी, रमेश कुमार सोनी, अनवर अली, महमूद अली राणा, फजले हक आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मंसूर चूरूवी क्षेत्र के नामचीन शायर थे जिनकी रचनाएं देशभर में पढ़ी और सुनी जाती रही हैं। उन्होंने देशभर में विभिन्न मुशायरों में शिरकत की और अपनी शायरी से जोरदार मुकाम हासिल किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
