Loading...

नकल रोकने की एआई तकनीक कारगर साबित हुई

जयपुर

default-image

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में नकल पर लगाम कसने के लिए पहली बार अपनाई गई एआई तकनीक बड़ी कारगर साबित हुई। दो दिन चली इस परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में 13 डमी अभ्यर्थियों को एआई आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम की मदद से पकड़ लिया गया। बता दें कि जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में पकड़ा गया एक मामला सबसे चर्चित रहा, जिसमें चाचा-भतीजे दोनों की पोल खुल गई। शनिवार को मुरलीपुरा स्थित शहीद हिम्मत सिंह राजकीय स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे धौलपुर निवासी भूपेंद्र गुर्जर को एआई सिस्टम ने पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि भूपेंद्र ने जून माह में धर्मवीर के नाम से परीक्षा दी थी। बायोमेट्रिक मिलान और फोटो स्कैन से यह गड़बड़ी सामने आई। परीक्षा पूरी होते ही एसएचओ वीरेंद्र कुरील की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसके भतीजे धर्मवीर को भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ नए परीक्षा अधिनियम के तहत जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला झोटवाड़ा थाने भेजा गया है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।