राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम के प्रतिनिधि मंडल का बारां दौरा संपन्न
बारां (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम का पाँच सदस्यीय डेलिगेशन शुक्रवार 12 सितम्बर को जयपुर से बारां पहुँचा। इस डेलिगेशन में प्रदेश महासचिव मुहम्मद नाज़िमुद्दीन, जमीयत उल्मा-ए-हिन्द राजस्थान के उपाध्यक्ष हाफ़िज़ मंज़ूर अली, APCR राजस्थान चेप्टर के कन्वीनर सैय्यद सआदत अली, महासचिव, APCR मुज़म्मिल रिज़वी और वेलफेयर पार्टी ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष वक़ार अहमद शामिल रहे। इनके साथ सलीम अख़्तर असिस्टेंट सेक्रेट्री जमाते इस्लामी हिन्द राजस्थान, जिया उर्रहमान जनरल सेक्रेटरी यूथ फोरम जमाते इस्लामी हिन्द राजस्थान ओर लईक अहमद शहर अध्यक्ष जमाते इस्लामी हिन्द बारां राजस्थान भी मौजूद रहे। डेलिगेशन ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों— पुलिस अधीक्षक अभिषेक अडांसु और जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर से मुलाक़ात की। इस बैठक में बारां शहर में सद्भावना और शांति बनाए रखने में प्रशासन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा और जिले में अमन-चैन बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के इस रुख़ का स्वागत किया और भरोसा जताया कि आपसी भाईचारे और सामुदायिक सहयोग से बारां शहर में सौहार्द का माहौल कायम रहेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
