Loading...

अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों किया निरीक्षण

बारां

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। आगामी समय में होने वाले अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को अंता क्षेत्र के बैंगनी, कोटड़ी, सोरसन, मिर्जापुर एवं महात्मा गांधी स्कूल बैंगना स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में जानकारी दी। कलक्टर तोमर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी से होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी उपचुनाव में पूरे उत्साह और जिम्मेदारी से मतदान कर लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, तहसीलदार दशरथ मीणा, नायब तहसीलदार संदीप वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।