कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
पाली। (रॉयल पत्रिका)। हाल ही में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द की ओर से घोषित जिला कार्यकारिणी का दायरा बढ़ाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने 4 नियुक्तियां दी है। तखतगढ़ नपा के पूर्व सहवृत सदस्य पेमाराम माली, बूसी निवासी वसनाराम मेघवाल व सोडावास निवासी मिश्रीलाल सीरवी को जिला सचिव मनोनित किया।वही, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल प्रजापत को जिला महासचिव बनाया है। कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
