Loading...

जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर जनसंपर्क अभियान

जोधपुर

Follow us

Share

ओलमा-ए-अहले सुन्नत की देखरेख में निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी

जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। शकील पठान ने बताया कि जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारी को लेकर बरकतुल्लाह कॉलोनी में मीटिंग मोहम्मद इरफान कुरैशी की सरपरस्ती में आयोजन किया गया। इफ्तिखार अहमद ने बताया कि जुलूस हजरत अब्दुल लतीफ शाह रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह से मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिजवी सुबह 8:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साजिद खान ने बताया कि ओलमाए अहले सुन्नत की मान्यता के अनुसार पूर्ण सादगी अदबो, एहतराम और अकीदत से जुलूस ए मुहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारी को लेकर मुस्लिम इलाके रमजान जी का हत्था, मुंशी सिफर हुसैन कॉलोनी, मिरासी कॉलोनी, प्रताप नगर, बंबा, उदय मंदिर एवं मदीना कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मोहसिन अत्तारी ने बताया कि मीटिंग के दौरान समाजसेवी मोहम्मद जावेद, इफ्तिखार अहमद, मौलाना हाफिज जावेद, मोहम्मद अली रंगरेज, सैयद हैदर अली, आसिफ नूरी, मोहम्मद शाहरुख, नसीम अली, मोहम्मद जावेद, एडवोकेट अब्दुल खालिद, मोहम्मद सलीम मुन्ना, मोहम्मद सदीक राजू, मोहम्मद इरफान कुरैशी, मोहम्मद कायम, उमर सामरिया, हेदर नुरी, नासिर हुसैन, जुल्फिकार अली, नूर मोहम्मद, मोहम्मद फारुख, सदीक, रुस्तम अली, शेर मोहम्मद, चांद मोहम्मद, हारुन अब्बासी, अमन, तोफीक, अबुबकर, मोः फैजान, मोः तारीक, मोः असलम, मोः वसीम, लियाकत अली, मोहम्मद हारुन, मोः रसीद, इफ्तिकार अहमद, सिराजुद्दीन, नफीस अहमद, वाजिद उस्ताद, आजाद सहित ओलमाए अहले सुन्नत, जोधपुर के तमाम बुद्धिजीवी, विद्वान और तमाम आशिकाने रसूल जोधपुर आदि उपस्थित रहे। आवाम से की गई अपील ओलमा-ए-अहले सुन्नत की सरपरस्ती में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी में 2023-2024 की तरह टू व्हीलर फोर व्हीलर बैंड बाजे, ढोल ताशे, झांकियों नाबालिग बच्चे और महिलाओं पर जुलूस में पूर्ण प्रतिबंध रखा है और जुलूस सुबह के समय पर जल्दी निकलेगा ताकि सभी जुम्मे की नमाज अदा कर सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।