टीम वतन फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाया भोजन
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पूरे जिले में पिछले दो दिन से बाढ़ जैसे हालत बने हुए है। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे मुश्किल समय में सामाजिक सरोकार एवं हमारा पैगाम भाई चारे के नाम थीम पर काम कर रहा वतन फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। फाउंडेशन की टीम ने शनिवार शाम पुरानी जेल रोड़ स्थित अंजुमन स्कूल में मोहब्बत की रसोई (भोजन) तैयार कर बाढ़ पीड़ित प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर भोजन के पैकेट वितरित किए। इस राहत कार्य से कई परिवारों को समय परभोजन मिल सका। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुसैन आर्मी ने बताया कि टीम वतन फाउंडेशन का यह सेवा कार्य यहीं तक सीमित नहीं है। संगठन पिछले दस महीनों से रेलवे स्टेशन के सामने मोहब्बत की रसोई के जरिए हर सप्ताह लगभग तीन सौ से चार सौ जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। स्थानीय लोगों ने वतन फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में वतन फाउंडेशन टीम ने मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। टीम के संरक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि मोहब्बत की रसोई में शहर मिर्जा मोहल्ले के स्थानीय लोगों के सहयोग से लगभग 1000 खाने के पैकेट बनाकर पीड़ित परिवारों तक पहुंचाए गए। संरक्षक प्रोफेसर रामलाल ने बताया की स्थानीय लोगों के सहयोग से टीम वतन फाउंडेशन पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर भोजन वितरण किया। संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश सिसोदिया, मजीद खान रईस खान, छज्जू खान, अफसर अली, अकबर खान, आशीष मेहरा,विष्णु मीणा, मोइन खान, वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल मजीद, जाबिर खान, पार्षद असीम, इरफान बाबू, पार्षद शाहरुख खान सलमान रंगरेज, शादाब खान, आदि ने बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में घर-घर पहुंच कर खाने के पैकेट वितरित किए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
