1500 सालाना ईद मिलादुन्नबी का पोस्टर विमोचन किया
जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। मोहम्मद सद्दीक राजू ओर नसीम अली ने बताया कि जुलूस की तैयारी को लेकर मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिजवी, सय्यद मोहियूद्दीन अशरफ, मुफ्ती आलमगीर मिस्बाही, सलीम पंवार, मोहम्मद साजिद ईदगाह, साजिद खान जोधाणा, कारी बरकत साहब, मौलाना अंजार, मोलाना अशरफ, मौलाना हुसैन अशरफी, मोलाना जाकिर, मुफ्ती बशीर नक्शबंदी, मौलाना रफीक, हाफिज जावेद रिज्वी, हाफिज आशकार, हाफिज नाजिम, मौलाना रेहान, हाफिज कमर, पीर जावेद मिनाई, मुबलिग रफीक, मास्टर हसनैन अशरफी, मौलाना मोहम्मद आसिफ, मौलाना अब्दुल माजीद, मौलाना अब्दुल रहीम, हाफिज मोहम्मद हुसैन के हाथों दारूल उलूम इस्हाकिया ओर जालोरी गेट ईदगाह में पोस्टर विमोचन करवाया गया। मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब ने आह्वान किया कि इस बार जुलूस जुम्मे के होता है तो जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए जुलूस समय पर शुरू हो और और नमाज से पहले खत्म हो 1500 साला ईद मिलादुन्नबी जुलूस के लिए विशेष आयोजन होंगे। मौलाना जावेद हुसैन ने बताया कि ओलमाए अहले सुन्नत की मान्यता के अनुसार इस बार 1500 साला ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा एवं पूरे अदबो, एहतराम और अकीदत से जुलूस निकाला जाएगा व निरंतर 12 दिन तक नशे के विरुद्ध पोस्टर व बैनर द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा साथ ही साथ फिजूल खर्ची रोककर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवाहन किया जाएगा ताकि आमजन अपने से पिछड़े लोगों की मदद कर सके और शिक्षा में सहयोग कर सके। साजिद खान ने बताया कि पोस्टर विमोचन के मौके पर नसीम अली, मोहम्मद जावेद, एडवोकेट अब्दुल खालिद, मोहम्मद सलीम मुन्ना, मोहम्मद सदीक राजू, मोहम्मद इरफान कुरैशी, मोहम्मद कायम, उमर सामरिया, मोहसिन अत्तारी, आसिफ नूरी, हेदर नुरी, हेदर अली, नासिर हुसैन, मोहम्मद शाहरुख, इमरान कुरेशी, जुल्फिकार अली, नूर मोहम्मद इफ्तिकार अहमद, सिराजुद्दीन, नफीस अहमद, वाजिद उस्ताद आजाद सहित ओलमाए अहले सुन्नत, जोधपुर के तमाम बुद्धिजीवी, विद्वान और तमाम आशिकाने रसूल जोधपुर के हाथों से पोस्टर विमोचन करवाया गया। तंजीम अइम्मा ए अहले सुन्नत एवं आशिकाने रसूल कमेटी के तमाम जिम्मेदारों ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि 2023 2024 मैं निकाले गए जुलूस की तरह होगा इस बार भी जुलूस में टू व्हीलर, फोर व्हीलर, बैंड बाजे, ढोल ताशे, झांकियों नाबालिग बच्चे और महिलाओं पर जुलूस में पूर्ण प्रतिबंध रखा है। साजिद खान ने कहा कि इस बार जुलूस शुक्रवार को आ रहा है और शुक्रवार की नमाज को इस्लामी मान्यता अनुसार बहुत बड़ा माना जाता है इसलिए जुलूस सुबह जल्दी 7:30 बजे दरगाह हजरत अब्दुल लतीफ शाह दरगाह के यहां से रवाना होते हुए ईदगाह आकर जुम्मे की नमाज अदा करेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
