Loading...

नकली खाद बीज मामलों की जांच के लिए SIT बनाने की मांग की जाएगी – डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की कृषि नीतियों और हालिया विवादित मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज के मामलों पर सरकार बेहद गंभीर है। इस पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की जाएगी, ताकि किसानों के साथ हो रही ठगी पर कड़ी कार्रवाई हो सके। कृत्रिम बारिश के सवाल पर मंत्री मीणा ने बताया कि सरकार इस दिशा में तकनीकी विकल्प तलाश रही है। उन्होंने कहा कि 10 से 15 हजार फुट ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले ड्रोन के जरिए बारिश करवाई जाएगी। इसके लिए 18 अगस्त को वे उड्डयन विभाग से मुलाकात करेंगे और आवश्यक अनुमति लेंगे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में किसानों को राहत देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और नकली खाद-बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।