पीएम मोदी ने सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का उद्घाटन किया
नई दिल्ली। नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह 184 नए टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू मौजूद रहे। प्रत्येक फ्लैट करीब 5,000 वर्ग फुट के कारपेट एरिया में बना है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं, भूकंपरोधी संरचना और दिव्यांगजन अनुकूल डिज़ाइन शामिल हैं। परिसर में कार्यालय, कर्मचारियों के आवास और सामुदायिक केंद्र भी हैं। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने सिंदूर का पौधा लगाया और श्रमिकों से मिलकर उनके योगदान की सराहना की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
