Loading...

झालावाड़ बजरंग नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग’

झालावाड़

Follow us

Share

कब मिलेगी लोगों को राहत

फिरोज खान वारसी

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका) I बजरंग नगर कॉलोनी गागरोन रोड़ निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से कॉलोनी में रोड बनाने की मांग की है, कॉलोनी वासियों का कहना है कि कॉलोनी में विगत कई वर्षो से पक्की सड़क का अभाव है। बारिश में घर से निकलना व काम पर जाने में भी बहुत परेशानी होती है।

इस मामले में पूर्व में भी कई बार नगर परिषद व स्थानीय जन प्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को अवगत करवाया है। परन्तु अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हो पाई है।

वार्ड में पक्की सड़क न होने के कारण कीचड व गन्दगी से बीमारियाँ फैलने का डर है । वहीं भारी बारिश होने पर बच्चों को स्कूल जाने में समस्या आती है, कॉलोनी वासियों कहना है कि समस्या को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियों व प्रशासन को अवगत करा चुके हैं I लेकिन हर बार उन्हें कॉलोनी में जल्दी रोड बनाने का आश्वासन दिया जाता रहा है, फिलहाल अभी तक रोड बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।