साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे की मिशाल बनी हरपालसर की शिव गौशाला
11 लाख का अनुदान दिया कालू सर ग्राम के कायमखानी समाज ने
मोहम्मद अली पठान
चूरू (रॉयल पत्रिका)I जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पैतृक गांव हरपालसर की शिव गौशाला आपसी भाईचारे एवम् गंगा जमूनी तहजीब की मिशाल बनी जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस गौशाला को 11 लाख रू. प्रदान किये I जिससे यहां अनेक निर्माण कार्य एवम् अन्य कार्य हो पाएंगे । उनकी प्रेरणा से कालूसर ग्राम के कायमखानी समाज के लोगो ने गौशाला को सहयोग राशि दान में दी। वही हरपालसर के ग्रामीणजनों एवम् पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के परिवारजनों ने भी शिव गौशाला समिति हरपालसर को सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कालूसर ग्राम एवम् हरपालसर ग्राम के ग्रामीणों के इस सहयोग राशि के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति गंगा जमूनी संस्कृति है। हमारे यहां गौमाता की सेवा करना पुरातन संस्कृति है और कालूसर ग्राम के कायमखानी समाज के बन्धुओं ने गौमाता के लिए जो राशि प्रदान की है यह दर्शाता है कि हम सब भारतीय लोग एकसुत्र में बंधे हैं I उन्होंने कहा कि उन्होंने जो 11 लाख की राशि गौशाला को प्रदान की है, उससे यहां जरूरत के हिसाब से निर्माण कार्य हो पाएंगे । इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गौमाता जहां हमारे लिए धार्मिक आस्था का विषय है वही गौमाता पशु पलकों के लिए एवम् ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश सरकार की और से किये जा रहे कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के काबिज होने के बाद प्रदेश सरकार ने गौशालाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं । गौशालाओं की बकाया राशि को सरकार जारी कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश की किसी भी गौशाला में संसाधनों की कमी नहीं रहेगी। इसी क्रम में आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मेगा हाइवे रोड़ जैतासर में श्री हरि गौशाला का निरिक्षण किया एवम् रिषिकेश से आए हुए बाल संत भोले बाबा के दर्शन कर उनका आर्शिवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर यहां आयोजित होने वाली भागवत कथा एवम् नानीबाई का मायरा कथा में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस पुण्य कथा में शामिल होकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
