चूरू में चिकित्सा शिविर का आयोजन
मोहम्मद अली पठान
चूरू (रॉयल पत्रिका)I जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय (बालक), चूरू में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय डी.बी. अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. ईदरीश खान एवं नर्सिंग ऑफिसर शाहनवाज कुरैशी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया I जिसमें विद्यार्थियों की दृष्टि, दंत स्वास्थ्य, पोषण स्तर, त्वचा संबंधी रोग (खाज, खुजली, एलर्जी आदि) तथा सामान्य स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। जिन छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पाई गईं, उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गईं। गंभीर स्थिति के पांच छात्रों को आगे उपचार हेतु रेफर किया गया। शिविर के सफल आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य नियाज़ मोहम्मद, वरिष्ठ अध्यापक इमरान बी. खान, वार्डन जुबेर खान गांगियासर, कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान खान सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नियाज़ मोहम्मद ने गुलदस्ता भेंट कर डॉ. ईदरीश खान का आभार व्यक्त किया और कहा,”ऐसे चिकित्सा शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। विद्यालय में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से होने चाहिए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
