Loading...

19वाँ ओपन माइक सेमिनार आयोजित

चूरू

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका) I जिला मुख्यालय पर शहर के हृदय स्थल में स्थित अंसारी वाटिका में हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (सल्ल) की जीवनी विषय पर ओपन माइक के 19वां सेशन का आयोजन किया गया |  छात्र आवेश अंसारी ने कुरआन की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अन्जुमन तरक्की उर्दू हिन्द के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी ने हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली और नबी से जुड़े एक वाकिये पर रोशनी डाली और कहा ये हमारे रसूल थे, जिन्होंने हमेशा इन्सान की फला व वहबुदी के लिए काम किया और लोगों को हमेशा नेक और सच्चा रास्ता दिखाया | उन्होंने बताया की मुहम्मद (सल्ल) ने अपनी राह में काटें बिछाने वाली औरत जब बीमार हो गई तो उसकी मिज़ाज़ पुर्सी के लिए गए और उन्हें सांत्वना दी। विशिष्ट अतिथि जिला अभिभाषक संघ चूरू के पूर्व सचिव एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने सभी को अपने डोकमेंटस सही करवाने और वोटर लिस्ट मे नाम जुडवाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

विशिष्ट अतिथि मास्टर मुबारिक खान ने ‘SIR’ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी I उन्होंने कहा कि सब को अपना नाम सन् 2002 की वोटर लिस्ट में चेक करना चाहिए और जो 18 साल के हो गए उनको वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने चाहिए। विशिष्ट अतिथि स्पोकन इंग्लिश टीचर ईमरान अहमद चुरुवी ने नज्म के द्वारा तालीम की अहमियत बताई।

साराह अंसारी ने “सोये हुए शेरों को जगाने आया हूँ ” नज्म पढ़ी और कौमी एकता का संदेश दिया। आयशा अंसारी ने कुरआन की सुरह-फील की तिलावत की और तर्जुमा बताया।

कार्यक्रम में जमील अहमद, लियाक़त अली अन्सारी, रमजान गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता आसिफ अंसारी, कासम चेजारा, आमिर अंसारी, रजा अली, अयाज अंसारी, आरिफ मुगल, अल्ताफ लिलगर, शाकीब चेजारा, अब्दुल रहमान अंसारी, फ़ैसल कुरेशी, इमरान अंसारी, इब्राहिम चेजारा, मुहम्मद सरफराज, इरफान अंसारी, मुहम्मद अफजल,  अहमद अली, मुहम्मद अशरफ, इब्राहीम अंसारी, मुहम्मद अनस, तोफीक, दिलशाद मुगल, अब्दुल्ला अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी ने किया ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।