Loading...

मांगरोल मे संपन्न हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह 

मांगरोल

Follow us

Share

मांगरोल., (रॉयल पत्रिका)। शनिवार को कस्बा मांगरोल मे मीठे कुंए के बाग मे गुलाब मोहम्मद पूर्व डायरेक्टर पंचायत समिति मालपुरा, प्रदेश सचिव देशवाली महासभा राजस्थान के सौजन्य से एक प्रतिभा सम्मान समारोह मीठे कुंए के बाग मे आयोजित हुआ, जिसमें अंजुमन मदरसा इस्लामिया मांगरोल मे कक्षा 10 और कक्षा 12 वी मे 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले साथ ही कस्बे के टॉपर स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया, साथ ही अंजुमन मदरसा इस्लामिया मांगरोल के टॉपर स्टूडेंट्स के साथ कस्बे मे मुस्लिम समाज से कक्षा 10 और कक्षा 12 वी मे 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। कस्बे मे अंजुमन मदरसा मांगरोल की छात्रा ने 12 वी बोर्ड परीक्षा मे 96.20% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त करने, 12 वी विज्ञान वर्ग मे छात्रा अल्फिया को 96% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त करने, कक्षा 10 मे पहले दूसरे, और तीसरे स्थान पर रहने, तथा 90% से ऊपर अंक लाने वाले स्टूडेंट्स  को टॉपर के रूप मे रजत पदक और शील्ड देकर सम्मानित किया गया और स्टूडेंट्स की हौसला अफजाई की गई। साथ ही मांगरोल की ही वनस्थली विद्यापीठ निवाई की छात्रा अर्शिमा जिसने दसवीं बोर्ड परीक्षा मे 97.33% अंक हासिल किए उसका भी सम्मान किया गया। समारोह मे अंजुमन मदरसे के प्रधानाचार्य, और स्टाफ के सदस्यों को शानदार परीक्षा परीणाम देने पर सम्मानित किया गया, इंतिजामिया कमेटी के सदर वसीम अख्तर और पंचायत अंसारियान के अध्यक्ष अशरफ अली का भी सम्मान किया गया। प्रोग्राम मे कोटा से मुहिम के जिम्मेदार, जनाब महमूद रजा, हुसेन भाई, रहबर सोसाइटी बारां के जिम्मेदार सलीम जावेद, इमरान सर, मास्टर हैदर अली अंसारी ने कस्बे के स्टूडेंट्स को तालीम की अहमियत पर अपना खिताब पेश किया, स्टूडेंट्स को गाइड किया।  आखिर मे प्रोग्राम के आयोजक गुलाब मोहम्मद ने कस्बे की अवाम, स्टूडेंट्स, स्टाफ और लोगों के सामने अपनी बात और प्रोग्राम के मकसद को पेश कर तालीम के मैयार को और बेहतर बुलंद करने, संसाधनो का बेहतर इस्तमाल करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम का संचालन मास्टर शौकत अली ने किया कस्बे के स्टूडेंट्स और जिम्मेदार साथियो ने मेहमानों का इस्तकबाल कर शुक्रिया अदा किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।