Loading...

अरशद खान को एन एस ए अवार्ड मिलने पर किया स्वागत

चूरू

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका) I जिला मुख्यालय पर स्थित उसमानाबाद कॉलोनी नवज्ञान ज्योति सी. सै. स्कूल में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान स्तर पर बेहतरीन स्कूल संचालन करने पर दिल्ली में नेशनल स्कूल अवार्ड से डायरेक्टर अरशद खान को सम्मानित होने पर डॉ. एहसान गौरी के सानिध्य में समाज के लोगों ने अरशद खान का माल्यार्पण कर व अभिनन्दन पत्र प्रदान कर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने आपको और आपकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनायें दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जाफर खान ने कहा कि यह आपके संस्थान के लिए एक बड़ी सफलता है। और आपकी यह सफलता अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी। इस दौरान युसूफ गौरी, डॉ.शाहनवाज खान, डॉ. अख्तर खान, अध्यापक आवेश कुरैशी, अध्यापक अजीज खान, अध्यापक सतार खान, महबूब खान, सुलेमान मनिहार, नौशाद खान, मो. हुसैन खान, रेहान खान, मोनीश खान, अमन खान उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।