Loading...

रकमा संगठन का समारोह होगा

जालौर

Follow us

Share

जालौर/कास (रॉयल पत्रिका) । रकमा संगठन जालौर के बैनर तले जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2 सितंबर 2025 को किया जाएगा। जिला अध्यक्ष भंवरू खान पठान मादलपुरा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे अपनी अंकतालिकाएं अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दें।  प्रदेश सचिव मोहम्मद रफीक शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला कार्यकारिणी की देखरेख में संपन्न होगा। समारोह के अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।