Loading...

मुस्लिम स्कूल कैंपस में पहली एलुमनाई मीट सफलतापूर्वक सम्पन्न

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका। मुस्लिम स्कूल कैंपस में बैच 1989-90-91 की पहली एलुमनाई मीट सफलता के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पुराने छात्रों ने एक-दूसरे से मिलकर पुराने दिनों को ताज़ा किया और आपसी भाईचारे को मज़बूत किया। कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए आयोजकों ने खास तौर पर अनीस उद्दीन का जिक्र किया, जिन्होंने बेहतरीन खाने का इंतज़ाम किया, और रफ़ीक़ कुरैशी का, जिन्होंने हाई टी की व्यवस्था की। मन्नान चौधरी भी विशेष रूप से मकराना से, बीमारी के बावजूद, सिर्फ़ साथियों से मिलने पहुँचे। आयोजकों ने उनके जल्द सेहतयाब होने की दुआ की। इस मौके पर अंजुमन तालीमुल मुस्लिमीन (एटीएम) के प्रेसीडेंट असगर अली एडवोकेट और सेक्रेटरी जनाब शब्बीर खान (कारपेट) ने सभी की हौसला-अफ़ज़ाई की पुराने छात्र और एटीएम एग्जीक्यूटिव मेंबर ताहिर आज़ाद, अब्दुल हक़ और इलियास पठान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। एडवोकेट एम. इक़बाल ख़ान ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि इसी तरह एलुमनाई मीट का सिलसिला आगे भी जारी रहे और सभी को दीन व दुनिया की भलाई, खुशियाँ और कामयाबी हासिल हो।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।