Loading...

पुलिस थाना गोविंदगढ ने नकबजनी की वारदात का किया पर्दाफाश

चौमूं

Follow us

Share

एहसान पठान

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)I  पुलिस थाना गोविंदगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पंचायत नांगल कोजू में मकान के जंगलों तोड़कर नकबजनी करने की वारदात का पर्दाफाश किया है। वारदात करने वाले नकबजन हजारी लाल व चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी सुनार विजय को गिरफ्तार किया है। अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29.05.2025 को परिवादी मुरलीधर पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण जाति कुम्हार व परिवादी मनीष कुमार पुत्र मालीराम जाति यादव निवासीगण नांगल कोजू थाना गोविंदगढ़ जिला जयपुर ने पुलिस थाना गोविंदगढ़ पर रिपोर्ट की दिनांक 28.05.2025 की रात्रि को हमारे घर पर अज्ञात चोर मकान के जंगलों को तोड़कर मकान में घुसकर सोना-चांदी के आभूषण नगदी रुपए व‌ अन्य सामान चुराकर ले गए। आदि रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु वह नकबजनी करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रजनीश पूनिया व वर्ताधिकारी गोविंदगढ़ राजेश जांगिड़ के निकटतम सुपरविजन में तथा थाना अधिकारी गोविंदगढ़ के चंद्रशेखर शर्मा उप निरीक्षक मय डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर दबिश वांछित आरोपी हजारीलाल पुत्र नारायण राम जाति मीणा निवास नयाबास थाना नीमकाथाना कोतवाली जिला सीकर को डिटेन कर पूछताछ की, नकबजनी की वारदात करना स्वीकार कियाI  जिसे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी किए गए आभूषणों की पूछताछ की तो विजय पुत्र कमलेश जाति सोनी निवासी रामपुरा थाना खंडेला जिला सीकर को बेचना बतायाI इस पर विजय सोनी को डिटेन पर पूछताछ की तो चोरी का माल खरीदना बताया, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर इत्तला पर चोरी का सामान्य चांदी सोने के आभूषण बरामद किया। इस प्रकरण अन्य आरोपियों कि तलाश व अनुसंधान जारी है। पुलिस की टीम में रामनिवास से कांस्टेबल, डीएसटी सत्येंद्र हेड कांस्टेबल, भारत भूषण कानि, दिनेश कुमार कानि, देशराज सिंह कानि, राकेश कुमार कानि, शामिल रहे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।